राष्ट्र की हुंकार को कोई नहीं रोक सकता, तेलंगाना में गरजे PM मोदी, बंगाल की जनता ने तोड़ी गुलामी की बेड़ियां
पीएम मोदी ने कहा कि देश में हर साल चुनाव होते हैं. हार और जीत लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है. लेकिन बंगाल की जीत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. बंगाल के लोगों ने राजनीति के भयावह मॉडल को हरा दिया है. लोग अब तानाशाही से आजाद होकर खुली सांस ले रहे हैं.