राजसमंद: इस आदमी का वीडियो देखिए, सिस्टम की लाचारी पर तरस आने लगेगा

राजसमंद: इस आदमी का वीडियो देखिए, सिस्टम की लाचारी पर तरस आने लगेगा
Water Crisis In Rajasthan: राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र के भोपजी के बागल गांव से सामने आई यह कहानी सिर्फ पानी की किल्लत की नहीं, बल्कि एक ग्रामीण के अटूट संकल्प और पूरे गांव की उम्मीद की कहानी बन गई है. गांव के बाड़पंच बक्तावर गुर्जर पिछले एक साल से नंगे पैर रहकर अपने गांव में पेयजल पाइपलाइन की मांग उठा रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक गांव में स्थायी पानी की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे. भीषण गर्मी में जब लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, उस समय बक्तावर गुर्जर गांव की जल समस्या को लेकर प्रशासन के चक्कर काटते रहे. गांव की महिलाएं और बुजुर्ग रोज कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर थे. ऐसे हालात में उनका यह संकल्प पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. हाल ही में जब उन्होंने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर गांव की परेशानी बताई तो प्रशासन हरकत में आया और टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए. शुक्रवार को जैसे ही गांव में पानी का टैंकर पहुंचा, लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई देने लगी. महिलाओं और बच्चों ने राहत की सांस ली. अब गांव वालों को उम्मीद है कि जल्द ही यहां स्थायी पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी. यह कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो एक व्यक्ति भी पूरे गांव की आवाज बन सकता है.