रनवे के पास गरबा करते दिखे भारतीय टूरिस्ट, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- ये शर्मनाक है, जीरो सिविक सेंस
वियतनाम के एक एयरपोर्ट पर भारतीय टूरिस्ट्स का गरबा डांस वीडियो वायरल हो गया है. यह घटना रनवे के पास पार्किंग एरिया में हुई बताई जा रही है. यात्रियों का एक समूह डांस करता नजर आया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं. कई लोगों ने इसे एयरपोर्ट नियमों का उल्लंघन बताया. कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ उत्साह का पल कहा। इस घटना ने विदेश यात्राओं में व्यवहार और नियमों को लेकर बहस छेड़ दी है.