योग नगरी या जाम नगरी! तपोवन से जांकी झूला तक, दो किमी की दूरी 2 घंटे में पूरी, थम गई पहियों की रफ्तार

योग नगरी या जाम नगरी! तपोवन से जांकी झूला तक, दो किमी की दूरी 2 घंटे में पूरी, थम गई पहियों की रफ्तार
Rishikesh traffic jam: ऋषिकेश वीकेंड और छुट्टियों के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि तपोवन, लक्ष्मण झूला, जांकी झूला और नटराज चौक जैसे इलाके पूरी तरह जाम की गिरफ्त में आ जाते हैं. पर्यटक जहां शांति और सुकून की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं उन्हें घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ रहा है. लगातार बजते हॉर्न, धूल, भीड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक लोगों के अनुभव को खराब कर रहे हैं.