युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए खादी ग्राम उद्योग विभाग दे रहा खास मशीन, फ्री में देगा प्रशिक्षण, जाने
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने लोकल 18 से बताया कि प्रजापति समाज से ताल्लुक रखने वाले युवा या फिर इस क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को निशुल्क माध्यम से जहां आधुनिक चाक उपलब्ध कराए जाएंगे. जिससे कि वह उनका उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बर्तनों को बनाते हुए बिजनेस क्षेत्र में नया आयाम हासिल कर सके. वहीं दूसरी ओर युवाओं को पॉपकॉर्न मशीन एवं दोना पत्तल मशीन भी उपलब्ध कराई जा रही है.