यहां दिन में 'गुड नाइट' और रात में 'गुड मॉर्निंग' होती है... हैदराबाद जा रहे हैं? तो इस 'टाइम मशीन' जैसे नॉकटर्नल हाउस को देखना न भूलें

यहां दिन में 'गुड नाइट' और रात में 'गुड मॉर्निंग' होती है... हैदराबाद जा रहे हैं? तो इस 'टाइम मशीन' जैसे नॉकटर्नल हाउस को देखना न भूलें
Nocturnal House Hyderabad: हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क का नॉकटर्नल हाउस लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. यहाँ डे-नाइट रिवर्सल तकनीक के जरिए दिन में कृत्रिम अंधेरा और रात में रोशनी कर नॉकटर्नल जानवरों को सक्रिय रखा जाता है. पर्यटक यहाँ उल्लू, चमगादड़, बिज्जू, सिवेट और जंगली बिल्लियों को उनकी प्राकृतिक गतिविधियों में देख सकते हैं. फ्लैश फोटोग्राफी पर पूरी तरह रोक है. यह केंद्र मनोरंजन के साथ वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा का भी अनोखा उदाहरण है.