यशोदा-कृष्ण से मां-बेटी तक… मेहंदी की कलाकारी में दिखी रिश्तों की गहराई, मदर्स दे पर छाए अनोखे डिजाइन

यशोदा-कृष्ण से मां-बेटी तक… मेहंदी की कलाकारी में दिखी रिश्तों की गहराई, मदर्स दे पर छाए अनोखे डिजाइन
Mother's Day Mehndi Design: मातृत्व दिवस के अवसर पर मेहंदी कलाकारों ने अपनी कला के जरिए मां और बच्चे के रिश्ते की खूबसूरती को अनोखे अंदाज में पेश किया. इस बार मेहंदी डिजाइनों में यशोदा-कृष्ण, मां-बेटी के प्यार और ममता से जुड़े भावनात्मक चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने. हथेलियों पर उकेरी गई इन कलाकृतियों ने न सिर्फ परंपरा को जीवंत किया, बल्कि मातृत्व की भावनाओं को भी खूबसूरती से दर्शाया. कई महिलाओं और युवतियों ने मदर्स डे पर खास थीम वाली मेहंदी लगवाकर अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया. सोशल मीडिया पर भी इन अनोखे डिजाइनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. कलाकारों का कहना है कि मेहंदी केवल सजावट नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम भी बन चुकी है.