मोबाइल छोड़ो, टैलेंट पकड़ो! पूर्णिया में बच्चों के लिए शुरू हो रहा धमाकेदार समर कैंप, जानें अंतिम तारीख 

मोबाइल छोड़ो, टैलेंट पकड़ो! पूर्णिया में बच्चों के लिए शुरू हो रहा धमाकेदार समर कैंप, जानें अंतिम तारीख 
पूर्णिया के बिहार बाल भवन किलकारी में 1 जून से 30 जून तक “चक धूम-धूम” समर कैंप आयोजित किया जाएगा. इस कैंप में 8 से 16 वर्ष तक के बच्चों को डांस, संगीत, लोक संगीत, नाटक, पेंटिंग और खेलकूद जैसी कला विधाओं का मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा. किलकारी प्रबंधन के अनुसार, इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर उनकी प्रतिभा को निखारना है. समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जो 30 मई तक चलेगा.