'मुनीर की सेना दगाबाज, पीठ में घोंपा छुरा', मसूद अजहर का पाकिस्‍तान पर सबसे बड़ा वार, आर्मी से उठा भरोसा

'मुनीर की सेना दगाबाज, पीठ में घोंपा छुरा', मसूद अजहर का पाकिस्‍तान पर सबसे बड़ा वार, आर्मी से उठा भरोसा
Jaish-e-Mohammad vs Pakistan Army: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान और वहां सक्रिय आतंकवादी संगठनों को ऐसा जख्‍म मिला है, जिसके दर्द से वे अभी तक कराह रहे हैं. कुख्‍यात आतंकवादी मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने पाकिस्‍तान सेना की कड़ी आलोचना की है. जैश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत ने अटैक किया था, तब आसिम मुनीर की सेना ने उसकी मदद नहीं की थी. बता दें कि पाकिस्‍तान आर्मी और खुफिया संगठन ISI के संरक्षण में ही जैश फलता-फूलता रहा है, ऐसे में आतंकवादी संगठन की ओर से इस तरह का बयान सामने आना कई पहलुओं की तरफ इशारा करता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश और पाकिस्‍तान आर्मी के बीच दूरी बढ़ती जा रही है.