मानसून से पहले अयोध्या में पांच जगह बनेंगे पम्पिंग स्टेशन, बारिश में नाले नहीं होंगे जाम
Ayodhya news: नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले सभी पंपिंग सेट पूरी तरह से चालू कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि नगर निगम इस बार मानसून को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क है और व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों की मरम्मत और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी का काम भी तेजी से चल रहा है.