माछ-भात और महिला सुरक्षा पर हुआ खेला, काबा-मदीना वाले गाने से उखड़े TMC के पैर, भाजपा का 'जय मां काली' सुपरहिट

माछ-भात और महिला सुरक्षा पर हुआ खेला, काबा-मदीना वाले गाने से उखड़े TMC के पैर, भाजपा का 'जय मां काली' सुपरहिट
ममता ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आई तो मछली-मांस बंद कर देगी. अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी ने मछली खाकर करारा जवाब दिया. बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए देने का भारी वादा किया. संदेशखाली और आरजी कर मामले से टीएमसी की इमेज बहुत ज्यादा खराब हुई. बीजेपी ने इन भारी आंदोलनों के चेहरों को चुनाव मैदान में उतार दिया.