महुआ में मिलाएं ये 3 चीजें, तैयार होगा ऐसा देसी स्नैक कि बार-बार मांगेंगे लोग

महुआ में मिलाएं ये 3 चीजें, तैयार होगा ऐसा देसी स्नैक कि बार-बार मांगेंगे लोग
Mahua khoya traditional tribal snack recipe : शाम की हल्की भूख में अगर कुछ देसी और हटकर खाने का मन हो, तो ‘महुआ खोया’ शानदार विकल्प बन सकता है. मध्य प्रदेश के पातालकोट इलाके की यह पारंपरिक डिश अब झारखंड में भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. पलामू टाइगर रिजर्व के महुआ उत्सव में फूड साइंटिस्ट अर्पणा कुमारी ने इसकी खासियत बताई. सूखे महुआ फूलों को भूनकर उसमें नमक, लाल मिर्च और सरसों तेल मिलाया जाता है. फिर जलते कोयले के धुएं से इसे स्मोकी फ्लेवर दिया जाता है. नींबू का रस मिलते ही इसका स्वाद और बढ़ जाता है. मीठा, तीखा और चटपटा स्वाद इसे बेहद खास बनाता है.