महिपालपुर में मोबाइल चार्जर गोदाम में भीषण आग, 14 दमकल गाड़ियां मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत में मोबाइल चार्जर का गोदाम चलाया जा रहा था. रात करीब 9:30 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. फायर कर्मी आग पर काबू पाने और इमारत की तलाशी लेने में जुटे हैं. फिलहाल किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं है. मौके से सामने आए रेस्क्यू वीडियो ने इलाके में दहशत का माहौल है.