महंगे हो गए डाबर के प्रोडक्ट, टूथपेस्ट से तेल और जूस तक के बढ़े दाम, और घट गया छोटे पैक का साइज
Dabur Price Hike : एफएमसीजी कंपनी डाबर ने अपने प्रोडक्ट के दाम 4 फीसदी तक बढ़ा दिया है. कंपनी के ग्लोबल सीईओ का कहना है कि ईरान युद्ध की वजह से इनपुट कॉस्ट काफी बढ़ गई थी. कंपनी पर 10 फीसदी महंगाई का दबाव था, जिसे पाटने के लिए प्रोडक्ट के दाम 4 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं.