महंगाई आखिर कहां जाकर रुकेगी.. दूध के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान, तो वहीं दुकानदारों ने समझाया पूरा गणित
देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब अमूल, मदर डेयरी समेत कई कंपनियों ने दूध की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 14 मई से लागू हो गई हैं. आम लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से घर का बजट बिगड़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ रहा है.