ममता बनर्जी को डबल झटका, पहले करारी हार अब पड़ गई पार्टी में दरार, सड़क पर उतरने की आ गई नौबत
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद टीएमसी में बगावत के सुर उभर आए हैं. ममता बनर्जी के लिए यह डबल मुसीबत के जैसे हालात हो गए हैं. बुधवार को हुए धरने में दीदी के सिर्फ 36 विधायक पहुंचे, जबकि दो नगर पालिकाओं में टीएमसी के पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफे देकर पार्टी में दरार की अटकलों को मजबूत कर दिया है.