ममता बनर्जी को 4 दिन में मिले चार बड़े झटके, HC हो या SC... बंगाल चुनाव पर TMC की कहीं नहीं गली दाल

ममता बनर्जी को 4 दिन में मिले चार बड़े झटके, HC हो या SC... बंगाल चुनाव पर TMC की कहीं नहीं गली दाल
Mamata Banerjee Setbacks News: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले चार दिनों में उन्हें न्यायपालिका, चुनाव आयोग और अब एग्जिट पोल से करारे झटके लगे हैं. मतगणना में राज्यकर्मियों की जगह केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के फैसले ने टीएमसी की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. क्या 4 मई का परिणाम पांचवां और अंतिम झटका साबित होगा?