ममता की विदाई के बीच पश्चिम बंगाल में वामपंथ का पुनर्जन्म? शून्य के दंश से निकले बाहर, कहां मिली जीत?
Left Front Returns Bengal Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में शून्य पर सिमटने वाली वामपंथी पार्टी ने 2026 के चुनावों में मुर्शिदाबाद के डोमकल से शानदार वापसी की है. पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर को हराकर सीपीआई(एम) ने अपने इस पुराने गढ़ को फिर से हासिल कर लिया है. लंबे इंतजार के बाद कार्यकर्ताओं ने लाल अबीर उड़ाकर और रैलियां निकालकर जीत का जश्न मनाया. यह परिणाम बंगाल की राजनीति में वामपंथ के पुनरुत्थान का संकेत माना जा रहा है.