मध्यप्रदेश में बढ़ा सुपर एल नीनो का असर! सुबह 9 बजे ही 40 डिग्री पार, कमजोर मानसून की भी आशंका
मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. धार्मिक नगरी उज्जैन में सुबह के सिर्फ 9 से 10 बजे के बीच ही तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को दिन की शुरुआत में ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों के कई हिस्सों में पारा 47 से 48 डिग्री तक पहुंच चुका है.