मथुरा में लक्ष्मीनगर से कंस किला तक 325 करोड़ से 512 मीटर का बनेगा एलिवेटेड पुल, द्वारकाधीश के दर्शन होंगे आसान, सीएम को भेजा गया प्रस्ताव

मथुरा में लक्ष्मीनगर से कंस किला तक 325 करोड़ से 512 मीटर का बनेगा एलिवेटेड पुल, द्वारकाधीश के दर्शन होंगे आसान, सीएम को भेजा गया प्रस्ताव
Mathura news: द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में जाम के झाम में बिना फंसे सीधे दर्शन हो, इसके लिये उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस पर बेहतर कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के समक्ष रखेगी. जिससे जल्द ही हरी झंडी मिल सके. इस कार्ययोजना में लक्ष्मीनगर से कंस किला तक एलिवेटेड पुल का निर्माण कराया जाएगा.