भीषण गर्मी में तड़पती मछलियों के लिए देवदूत बने सेवावीर, सूखे तालाब तक पानी पहुंचाकर बचाई जान
Jodhpur News: जोधपुर में भीषण गर्मी और घटते जलस्तर के कारण शिरसागर तालाब में हजारों मछलियों की जान संकट में पड़ गई. पानी कम होने से मछलियां तड़पने लगीं, जिसके बाद लाल सागर तालाब सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने राहत अभियान शुरू किया. सेवावीरों ने पंप के जरिए लाल सागर तालाब से पानी पहुंचाकर मछलियों को बचाने का प्रयास किया. साथ ही तालाब के आसपास फैला कचरा और प्लास्टिक हटाकर सफाई अभियान भी चलाया. समाजसेवियों ने इसे जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास बताते हुए लोगों से जल स्रोतों को बचाने की अपील की.