भारत ने पाकिस्तान के ‘न्यूक्लियर ब्लफ’ को किया बेनकाब, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद बोले- अगली बार हम युद्ध का रुख तय करेंगे
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान की परमाणु को लेकर बार-बार दी जाने वाली गीदड़ भभकियों को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है. 7 मई 2025 को आज के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बिल्कुल सटीक हमला कर लश्कर, जैश और हिजबुल के लॉन्च पैड तबाह किए थे. वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा है कि भविष्य में भारत सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा, बल्कि शुरुआत से ही युद्ध के मैदान का रुख अपनी रणनीति के मुताबिक तय करेगा.