भारत का वो अनोखा गांव जहां हर साल जाते हैं राष्ट्रपति, खूबसूरती ऐसी कि देखने आते हैं लाखों
Mashobra Village: हिमाचल प्रदेश की वादियों में बसा एक ऐसा रहस्यमयी और खूबसूरत गांव है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. शिमला की भीड़भाड़ से दूर, देवदार के प्राचीन पेड़ों से घिरा 'मशोबरा' एक ऐसा अनोखा गांव है, जिसने आजादी के बाद से अब तक भारत के हर राष्ट्रपति का स्वागत किया है.1850 में बनी ऐतिहासिक राष्ट्रपति निवास की इमारत इसी गांव में स्थित है, जो महामहिम का आधिकारिक गर्मी के सीजन का विश्राम स्थल है. कभी ब्रिटिश वायसरायों की पसंद रहा यह गांव, आज अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सेब के बगीचों और शांत रास्तों के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.