भट्टी की तरह तपेगी धरती, 150 साल का टूटेगा रिकॉर्ड! भारत पर सुपर अल नीनो का विनाशकारी असर

भट्टी की तरह तपेगी धरती, 150 साल का टूटेगा रिकॉर्ड! भारत पर सुपर अल नीनो का विनाशकारी असर
El Nino Effect: मौसम वैज्ञानिकों की ताजा चेतावनी इससे भी कहीं ज्यादा खौफनाक है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल का अल नीनो कोई आम मौसमी घटना नहीं, बल्कि एक 'सुपर एल नीन्यो' में तब्दील होने जा रहा है. इसका सीधा सा मतलब यह है कि गर्मी के अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं. हमारी धरती एक भट्टी की तरह तपने वाली है. लेकिन आम जनता के लिए ये शब्द काफी तकनीकी होते हैं. बहुत लोगों इसे समझ नहीं पाते हैं कि आखिर ये एल नीन्यो नाम की बला क्या होता क्या है? और जब एल नीन्यो ही समझ नहीं आता, तो 'सुपर एल नीन्यो' तो बहुत दूर की बात है.