ब्रह्मोस, बराक और टॉरपीडो से लैस, इंडियन नेवी को मिलेगा 6670 टन का समुद्री दैत्य, एक झटके में चीन-पाक को चेक मेट
Dunagiri Stealth Frigate: 'दूनागिरी' 45,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट 17A प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया पांचवां स्टेल्थ फ्रिगेट है. इंडियन नेवी के इस पोत में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, बराक-8 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, एमएफ-स्टार निगरानी रडार और आधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली लगी हुई है. 149 मीटर लंबे इस युद्धपोत का वजन करीब 6,670 टन है. यह 28 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है और इसमें 225 नौसैनिक तैनात रह सकते हैं. इसकी स्टेल्थ तकनीक इसे दुश्मन के रडार से बचने में मदद करती है.