बोइंग 787 का फ्यूल स्विच बना बड़ा खतरा! DGCA ने ग्राउंड किया एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर, सिएटल लैब में होगी जांच
एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में तकनीकी खामी मिलने के बाद डीजीसीए ने बड़ा कदम उठाया है. विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और अब स्विच की जांच के लिए बोइंग की सिएटल लैब में भेजा जा रहा है. यह जांच डीजीसीए अधिकारियों की निगरानी में होगी.