'बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह…' सुप्रीम कोर्ट की भरी अदालत में CJI सूर्यकांत क्यों हो गए गुस्सा? वकील को सुना दी खरी-खरी
CJI SuryaKant News: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन लोगों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जताई जो कथित तौर पर नकली या संदिग्ध डिग्रियों के साथ वकालत कर रहे हैं. सीनियर एडवोकेट के पदनाम से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने टिप्पणी की कि ऐसा लगता है कि वकीलों के लिबास में 'हजारों' ऐसे लोग हैं जिनकी योग्यता संदिग्ध है. कोर्ट ने कहा कि वह एक ऐसे उचित मामले का इंतजार कर रहा है जिसके आधार पर वह कुछ वकीलों खासकर दिल्ली में लॉ डिग्रियों की प्रामाणिकता की सीबीआई जांच का आदेश दे सके.