बिहार की राजनीति का 'शांत' चेहरा अब यादों में, सुशील मोदी को कितना जानती है नई पीढ़ी?
Sushil Modi legacy Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक दौर ऐसा भी था जब भाजपा का चेहरा पूछिए तो सबसे पहले नाम आता था सुशील कुमार मोदी का. विधानसभा की कार्यवाही हो, बिहार में किसी मुद्दे की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या फिर सरकार का वित्तीय रोडमैप... हर जगह उनकी मौजूदगी दिखती थी. लेकिन समय तेजी से बदला... राजनीति का अंदाज बदला, चेहरे बदले और पहचान बनाने के तरीके भी बदल गए हैं. आज की नई पीढ़ी के बीच सुशील मोदी का नाम जरूर जाना-पहचाना है, लेकिन उनकी पूरी राजनीतिक यात्रा और योगदान से बहुत लोग अनजान हैं.