बासमती की 11 सहित धान की 27 किस्मों को किया विकसित... मिलिए उन हीरोज से जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया पद्म श्री

बासमती की 11 सहित धान की 27 किस्मों को किया विकसित... मिलिए उन हीरोज से जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया पद्म श्री
Padma Awards List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य नागरिक समारोह में देश की विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज और असाधारण हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. कला, खेल, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, इंजीनियरिंग और समाज सेवा के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली इन हस्तियों को उनके अद्वितीय योगदान, कड़े संघर्ष और अटूट समर्पण के लिए यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है. इन पुरस्कारों के जरिए जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले गुमनाम नायकों की प्रतिभा को भी विशेष रूप से सराहा गया है.