बहराइच के मक्का किसानों को तोहफा! अब खुद उगाएंगे संकर बीज, FPO देगा 5 गुना दाम; पोल्ट्री फीड मशीन की भी तैयारी
Bahraich News: बहराइच के किसान जियाउल हक ने महानिदेशक के सामने यह मुद्दा उठाया कि बहराइच मक्का उत्पादन का बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद यहां मक्के से पोल्ट्री फीड बनाने के लिए न तो मशीन की सुविधा है और न ही कोई व्यवस्था. इस पर डॉ. संजय सिंह ने कुमारगंज के वैज्ञानिकों से मक्का आधारित फीड निर्माण की तकनीक पर विस्तृत जानकारी तैयार करने को कहा.