बलूचों पर पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की अंधाधुंध फायरिंग, 8 निर्दोष मछुआरों की मौत
ग्वादर के पास कुंतानी में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की फायरिंग से 8 बलूच मजदूर और मछुआरे मारे गए, दर्जनों घायल हैं. बलूच संगठनों के मुताबिक पाकिस्तान के संरक्षण में चीनी ट्रॉलर बलूचिस्तान के समुद्री इलाकों से रोज हजारों टन मछलियां पकड़ रहे हैं. वहीं स्थानीय बलूच मछुआरों को गहरे समुद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाती.