बलिया गंगा घाट पर मुंडन के दौरान चार युवाओं की मौत के बाद भी भीड़ और लापरवाही जारी, पिकअप और नावों पर ओवरलोड, जागरूक रहने की अपील
Ballia news: मुंडन संस्कार के दौरान चार युवक, युवतियों के मौत की खबर ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था. हालांकि, फिलहाल की स्थिति की बात की जाए, तो कुछ सही नहीं है. वैसे चप्पे चप्पे पर पुलिस है. आज भी मुंडन संस्कार है और पूरा गंगा घाट भरा पड़ा है. लेकिन लोगों में डर नाम की कोई चीज दिखाई नहीं है. सबसे बड़ी बात यह है कि, लोगों में जागरूकता ही नहीं दिखाई दे रही है.