'फील द जेल' लोहे की सलाखें, कैदी वाली बैरक और जेल का खाना… हैदराबाद की इस जेल में शुरू हुआ अनोखा टूरिज्म
Hyderabad Travel News: हैदराबाद की ऐतिहासिक चंचलगुडा सेंट्रल जेल अब एक अनोखे पर्यटन केंद्र के रूप में चर्चा में है. ‘फील द जेल’ नामक इस विशेष पहल के तहत पर्यटकों को सिर्फ 1,000 रुपये में जेल के अंदर कैदियों जैसी जिंदगी जीने का अनुभव दिया जा रहा है. पर्यटक जेल की बैरकों में समय बिताएंगे, कैदियों जैसा खाना खाएंगे और जेल की दिनचर्या को करीब से महसूस कर सकेंगे. इस पहल का उद्देश्य लोगों को जेल जीवन की कठिनाइयों और अनुशासन को समझाना है, साथ ही पर्यटन को नया आयाम देना भी है. तेलंगाना पर्यटन और जेल प्रशासन की इस अनोखी पहल ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर भी यह अनुभव तेजी से वायरल हो रहा है.