फिरोजाबाद में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, वाहन चालान, बिजली बिल और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों का होगा निपटारा

फिरोजाबाद में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, वाहन चालान, बिजली बिल और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों का होगा निपटारा
Firozabad news: अगर किसी मामले को लेकर बार बार कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. फिरोजाबाद में एक दिन के लिए ऐसी अदालत लगने जा रही है, जहां सभी वाद-विवाद के मामलों को निपटाया जायेगा. विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा लोगों के लिए इस लोक अदालत को लगाया जा रहा है. जिसमें लोग अपने अपने मामलों की सुनवाई के साथ निस्तारण करा सकते हैं. फिरोजाबाद की इस लोक अदालत में कई तरह की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी.