प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए उज्जैन में विशेष पूजन, महाकाल नगरी में गूंज रहा महामृत्युंजय मंत्र
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर उज्जैन में विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. चक्रतीर्थ श्मशान में महामृत्युंजय जाप और ऋणमुक्तेश्वर मंदिर राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. महंत योगी महावीर नाथ महाराज, पुजारियों और भक्तों द्वारा प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पूजा-अर्चना की जा रही है.