प्राइवेट नौकरी छोड़ किसान ने शुरू किया केले की खेती, हर साल कमा रहा लाखों, 15 लोगों को दे रहा रोजगार
किसान जीवन शांताराम ने लोकल 18 से कहा कि मैने बीकॉम फाइनल की पढ़ाई की पूरी की उसके बाद में दूसरों के यहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता था. मैंने यह नौकरी छोड़ दी. अब मैं पिछले 5 सालों से केले की फसल लग रहा हूं. 5 एकड़ में मेरे द्वारा केले की खेती की जाती है. जिससे मैं लाखों रुपए की कमाई कर रहा हूं. हर साल 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर लेता हूं.