पंजाब के 'सेमीफाइनल' में आम आदमी पार्टी का जलवा, निकाय चुनाव में जनता ने दिखा दी 2027 के रण की तस्वीर
Punjab Nikay Chunav Result 2026: पंजाब के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी-कांग्रेस का बंडल बांध दिया है. राज्य में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए AAP ने 225 सीटें हथिया ली हैं. ऐसे में निकाय चुनावों के इस परिणाम को 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार को बंपर समर्थन देकर अगले साल के फाइनल रण के लिए आप को जबर्दस्त समर्थन की बानगी दिखा दी है.