नोएडा के इंजीनियर विकास झा ने कंपोजिट प्राइमरी स्कूल में खोली फ्री लाइब्रेरी, बहन की याद में शुरू किया खास पहल, जाने
नोएडा के एक इंजीनियर विकास झा ने बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी स्थापित की है. जहां फ्री में बच्चे अपने भविष्य की तैयारी कर सकते हैं और आराम से बैठकर ज्ञान अर्जित कर सकते हैं. सबसे बड़ी और खास बात ये है कि नोएडा का ये पर्थला खंजरपुर कंपोजिट पहला ऐसा विद्यालय है. जिसमें ये कोई लाइब्रेरी बच्चो के लिए बनाई गई है. हालांकि अगर प्राइवेट स्कूल के आपको हर जगह मिल जाएगी और ये पहल विकास झां की उन छात्रों के लिए है जिन्हें संसाधन नहीं मिल पाते हैं.