निशांत कुमार की 'ना' से 'हां' तक की कहानी, जेडीयू के दिग्गजों ने कैसे बदला मन? इनसाइड स्टोरी
Nishant Kumar joining Bihar cabinet: पटना के राजनीतिक गलियारों में पिछले 24 घंटों से जो सस्पेंस बना हुआ था, वह अब खत्म होता दिख रहा है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आखिरकार सम्राट सरकार में मंत्री बनने के लिए तैयार हो गए. इस बड़े फैसले के पीछे जेडीयू के 'थिंक टैंक' कहे जाने वाले नेताओं की लंबी घेराबंदी और भविष्य की बड़ी सियासी रणनीति छिपी है.