निचलौल के बरगदवा कुटी मंदिर पर डकैती करने से पहले डाकू लेते थे आशीर्वाद, पुलिस से मुठभेड़ का है गवाह, जाने
Maharajganj news: महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के जंगलों से सटा एक बरगदवा कुटी मंदिर है, जो अपनी अलग और अनोखी आस्था के लिए जाना जाता है. इस मंदिर के साथ बहुत ही रहस्यमई मान्यता है जो खूब चर्चा में रहती है. यह मंदिर जहां स्थित है वहां पहले घना जंगल हुआ करता था और इस क्षेत्र में डाकुओं का बहुत आतंक था.इस मंदिर को लेकर ऐसे भी मानता है कि जब डाकू किसी बड़ी वारदात या डकैती करने के लिए जाते थे तो उसके पहले वह मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते थे. जब उन्हें सफलता के संकेत मिलते थे तो वह उस वारदात को अंजाम देते थे.