‘नालंदा में भिखानी बीघा…’ बस इतनी थी जानकारी; 40 साल बाद 84 वर्षीय ‘चंदू चाचा’ को जनगणना अधिकारी बनकर पहुंची पुलिस ने दबोचा, 1986 का मर्डर केस सुलझा

‘नालंदा में भिखानी बीघा…’ बस इतनी थी जानकारी; 40 साल बाद 84 वर्षीय ‘चंदू चाचा’ को जनगणना अधिकारी बनकर पहुंची पुलिस ने दबोचा, 1986 का मर्डर केस सुलझा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 1986 के एक ऐसे कत्ल की गुत्थी सुलझाई है, जिसकी फाइल पर धूल जम चुकी थी. 40 साल पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी चंद्र शेखर प्रसाद अब 84 साल का हो चुका था और उसे लगा था कि वह कानून की पहुंच से बाहर है. वह 'चंदू चाचा' बनकर दिल्ली की एक फैक्ट्री में रह रहा था. पुलिस ने उसे दबोचने के लिए 'जनगणना अधिकारी' बनने का नाटक किया और बेहद शातिर तरीके से उसका असली नाम उगलवा लिया. यह कहानी दिखाती है कि जुर्म चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, पुलिस की नजर से बचना नामुमकिन है.