ना मसूरी, ना शिमला! राजस्थान के पाली में छिपा है ऐसा खूबसूरत तालाब, जहां गर्मियों में भी चलती हैं सर्द हवाएं
Pali Travel News: राजस्थान की भीषण गर्मी के बीच पाली का लखोटिया तालाब इन दिनों लोगों के लिए राहत और सुकून का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और तालाब के आसपास बहने वाली ठंडी हवाओं के कारण इसे अब 'पाली का मिनी उदयपुर' कहा जाने लगा है. जेठ की तपती दुपहरी में भी यहां का मौसम शिमला जैसी ठंडक का अहसास कराता है. सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने, फोटोग्राफी करने और परिवार के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. तालाब के आसपास बना गार्डन, वॉकिंग ट्रैक और शांत वातावरण इसे खास पर्यटन स्थल बनाते हैं.