नहीं होगा खराब... बाजार जाने से मिलेगा छुटकारा! गर्मियों में हफ्तों तक फ्रेश रखें नींबू, धनिया और अदरक

नहीं होगा खराब... बाजार जाने से मिलेगा छुटकारा! गर्मियों में हफ्तों तक फ्रेश रखें नींबू, धनिया और अदरक
Lemon Storage Tips: राजस्थान की भीषण गर्मी में नींबू, धनिया और अदरक जैसी रोजमर्रा की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. नींबू को एयरटाइट डिब्बे या पानी से भरे बर्तन में फ्रिज में रखने से वे जल्दी सूखते नहीं हैं. वहीं धनिया को धोकर पूरी तरह सुखाने के बाद पेपर टॉवल में लपेटकर स्टोर करने से उसकी ताजगी कई दिनों तक बनी रहती है. अदरक को सूखे कपड़े में लपेटकर फ्रिज में रखने या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करने से वह जल्दी खराब नहीं होती. गर्मियों में सही तरीके से स्टोरेज करने से न केवल खाद्य सामग्री लंबे समय तक सुरक्षित रहती है, बल्कि बार-बार बाजार जाने की जरूरत भी कम हो जाती है.