धान की सीधी बुवाई में छिपा है बंपर मुनाफे का राज, बस जान लीजिए गहराई और दूरी का यह अनोखा गणित!
बदलते मौसम और घटते भूजल स्तर के बीच किसानों के लिए धान की सीधी बुवाई (DSR) तकनीक वरदान साबित हो रही है. कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार, पारंपरिक खेती के मुकाबले इस आधुनिक विधि से पानी और मेहनत की भारी बचत होती है. सही नमी, सटीक गहराई और लाइनों के बीच उचित दूरी का प्रबंधन कर किसान कम लागत में बंपर पैदावार और शानदार मुनाफा कमा सकते हैं.