देशी घी, बटर या तेल के इस्तेमाल से तैयार करें ग्रेवी, घर के मसालों में बनायें पंजाबी अंडा करी, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां
आगरा की फ़ूड मेकर ने अंडा करी की पूरी रेसिपी की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इसके लिए घर में मिलने वाले आसान मसालों से इसे बनाया जा सकता है. इसके लिए खड़े मसाले, प्याज़ टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया और दही एकत्र कर लें. अंडो को अच्छे से उबालने रख दें. उबल जाने के बाद अंडो में किसी नुकीली चीज़ से छेद कर लें जिससे मसाले अच्छे से उसमे समां जाएं.