'देशहित सबसे पहले...' PM नरेन्द्र मोदी की सोने और तेल संकट की अपील पर जोधपुरवासियों ने कही दिल छू लेने वाली बात

'देशहित सबसे पहले...' PM नरेन्द्र मोदी की सोने और तेल संकट की अपील पर जोधपुरवासियों ने कही दिल छू लेने वाली बात
PM Modi Appeal On Crisis Petrol-Diesel: जोधपुर में तेल संकट और ऊर्जा बचत को लेकर प्रधानमंत्री की अपील पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई नागरिकों ने इसे देशहित में जरूरी कदम बताते हुए कहा कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों और ईंधन संकट को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण बेहद अहम हो गया है. लोगों का मानना है कि यदि हर व्यक्ति ईंधन की बचत के प्रति जिम्मेदारी दिखाए तो देश की आर्थिक स्थिति और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिल सकती है. कुछ लोगों ने सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने और ऊर्जा बचत की आदतें अपनाने की बात कही.