दिल्ली में जुटेगा महाशक्तिशाली QUAD! एस जयशंकर के एक बुलावे पर भारत आ रहे इन 3 देशों के विदेश मंत्री
QUAD Foreign Ministers: 26 मई को नई दिल्ली में होने वाली QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक पर दुनिया की नजरें टिकी हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भारत पहुंचेंगे. बैठक में इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, समुद्री सहयोग, टेक्नोलॉजी साझेदारी और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि चीन की बढ़ती गतिविधियां भी बातचीत के केंद्र में रह सकती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है. यह बैठक भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और इंडो-पैसिफिक में उसकी रणनीतिक भूमिका को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है.