दिल को रखना है हेल्दी तो कोलेस्ट्रॉल पर रखें नजर, यहां जानिए डॉक्टर के बताए जरूरी टिप्स
आज की खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड और कम शारीरिक गतिविधि की वजह से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल बड़ी समस्या बनता जा रहा है. फरीदाबाद की डाइटीशियन के मुताबिक सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज और समय-समय पर जांच कराकर कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. समय रहते ध्यान देने से दिल की बीमारियों और दूसरी गंभीर परेशानियों के खतरे को कम किया जा सकता है.