थलापति विजय का 'सिंगा पेन' फोर्स... महिलाओं की सुरक्षा में योगी-केजरीवाल मॉडल से कितना अलग?

थलापति विजय का 'सिंगा पेन' फोर्स... महिलाओं की सुरक्षा में योगी-केजरीवाल मॉडल से कितना अलग?
CM Joseph Vijay Women Safety : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने महिलाओं की सुरक्षा को अपनी टॉप प्रायोरिटी बनाया है. उनके द्वारा घोषित 'सिंगा पेन स्पेशल फोर्स' की तुलना यूपी के एंटी-रोमियो स्क्वायड से हो रही है. दिल्ली में सीएम बनते केजरीवाल ने लाखों सीसीटीवी लगाने का वादा किया, लेकिन लागू होने में देरी हुई. योगी के रोमियो स्क्वायड्स ने निगरानी बढ़ाई पर विवाद भी पैदा किए. आखिर दिल्ली और यूपी के मुकाबले तमिलनाडु में महिला सुरक्षा कितनी बड़ी चुनौती है और क्या विजय का यह दांव सफल होगा?