तेलंगाना का वो अनोखा किला, जहां की साहसी रानी ने मानसून को भी दे दी थी चुनौती, जानें इसके पीछे का अनसुना राज

तेलंगाना का वो अनोखा किला, जहां की साहसी रानी ने मानसून को भी दे दी थी चुनौती, जानें इसके पीछे का अनसुना राज
Shirpur Fort Sirnapally Nizamabad History: तेलंगाना के निज़ामाबाद में स्थित शिरपुर किला 19वीं सदी की वास्तुकला और रानी सीलम जानकी बाई के कुशल शासन का प्रतीक है. रानी ने क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए मंचिप्पा चेरुवु जैसे कई जलाशयों का निर्माण कराया, जिससे उन्हें लोक-माता का दर्जा मिला. किले के पास स्थित सिरनापल्ली जलप्रपात को तेलंगाना का नियाग्रा कहा जाता है. आज इस ऐतिहासिक धरोहर को उचित संरक्षण और पर्यटन से जोड़ने की बेहद जरूरत है.